फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने दिखाया हुनर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित ब्लूमिंग बड्स स्कूल प्रांगण में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न रूपों में अपनी आकर्षक भूमिका अदा कर अपने भावी व्यक्तित्व को प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दियाl
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे बच्चों में रचनात्मकता का विकास होता है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनमें नैतिक एवं आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का वर्धन कर उनके भविष्य के लक्ष्य को निर्धारित करती है।
अधिशासी निदेशक गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता हैं। इनका सर्वांगीण विकास कक्षाओं में आयोजित क्रियाकलापों से होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गयाl इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य अनूप कुमार, राजेश कुमार पांडेय, रितेश त्रिपाठी, नेहा राय, सुधीर कुमार अन्य अध्यापक-अध्यापिकाए उपस्थित रहींl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

5 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

5 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

6 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

6 hours ago