छः दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में बैंक सखी के 06 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ तथा प्रशिक्षण उपरान्त मूल्याकंन में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया है।
इस बैच का समापन उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय द्वारा किया गया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। शंकर राय ने प्रशिक्षणार्थियो को विस्तार से उनके कार्य व जिम्मेदारियों को बताया एवं बैंको की भूमिका को बताते हुये अपने अनुभव को साझा किया साथ में सभी को शुभकामनाये भी दी।
इस मौके पर निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार ने भी बैंक सखियों को उनके द्वारा किये जाने वाले महत्पूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाये देते हुये उनके प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ विदाई की गयी।
इस अवसर पर डी०डी०एम० एन०आर०एल०एम० अरविन्द कुमार सिंह, बी०बी०एम० दीपमाला मिश्रा, संकाय रत्नमाला मिश्रा कार्यालय सहायक अरूण मणि त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

13 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

25 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago