साहित्य समालोचना

मेरी रचना कितनी प्रिय है
मित्रों को कैसी लगती हैं,
समालोचना खुलके करिये,
आदित्य को अच्छी लगती है।

कहा किसी ने खाद, सिंचाई,
विधिवत खेती में रुचि लीजे,
बंज़र भूमि भी बने उपजाऊ,
फसल मिले मेहनत से ताऊ।

लिख लोढ़ा, पढ़ पत्थर मानव,
छिपी सम्पदा प्राप्त न होती,
आशीर्वाद बिना गुरुवर के,
काव्य कला चरितार्थ न होती।

पाषाण सदृश जब हृदय रहेगा,
बिन गुरूकृपा भक्ति नहीं होगी,
गुरूकृपा, गुरुज्ञान मिले जब,
दुर्गम मंज़िल सुगम ही होगी।

भावना नही विचलित होती,
बिना भाव की हृदय हीनता,
साधुवाद! कविता रचना की,
कवि की सृजनात्मक क्षमता।

कविता सुंदर तब बन जाती,
जब उद्गारों से भरी हुई हो,
कोई त्रुटी नहीं दिखती तब,
काव्य कल्पना जब सजती हो।

रचना भावों से भरी हुई हो,
कल्पना सार्थक दिख जाती,
कवि का प्रयास सुंदर लगता,
बेहद सरस रुचिर बन जाती।

सद्भावों के संदेश और,
रचना जो प्रेषित करते हैं,
वह मित्रों, रिश्तेदारों को,
उसी रूप में उन्हें भेजते हैं।

कविता, रचनायें पढ़ कर,
तारीफ सभी मिल करते हैं,
आदित्य तुम्हारे लेखों की,
प्रतीक्षा निरंतर करते हैं।

उक्त प्रशंसा व समालोचना,
मित्रों प्रोत्साहन देती रहती।
आदित्य मिले उत्साह ये जब,
लेखनी यूँ ही चलती रहती।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

6 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

9 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

9 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

9 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

9 hours ago