बहराइच (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)। मोतीपुर नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग पर थाना मोतीपुर क्षेत्र में स्थित गायघाट में श्री श्री 108 बाबा मोहनगिरी दास के स्थान पर श्री गणेश पूजा समिति की ओर से भव्य जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति कमल बाराबंकी तथा केशव जिद्दी नानपारा की ओर से पूरी रात जवाबी चलती रही। जवाबी में श्री रामचरितमानस से लेकर श्री राम के चरित्र पर वर्णन कर गीत भजन की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । जवाबी में पूरी रात तक ज्योति कमल का दबदबा बरकरार रहा । सुबह कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की ओर से दोनों को बराबर सम्मान देते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कार्यक्रम का संचालन धर्म प्रकाश त्रिपाठी पंछी महाराज ने किया। इस अवसर पर ग्रह प्रकाश त्रिपाठी पंछी ,राजकमल खुरपेंची तथा श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ,अमित कुमार ,हिमांशु यज्ञसैनी, सर्वण साहू, प्रदीप साहू ,शुभम गुप्ता, अशोक पोरवाल ,मुन्ना लाल जायसवाल सहित हजारों की संख्या में जवाबी सुनने वाले श्रोता रात भर डटे रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…