पूर्वोत्तर रेलवे के 33 कर्मचारियों को समापक धन राशि प्रदान की गई

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में सोमवार 31,जुलाई,2023 को आयोजित एक सादे समारोह में 33 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि, कुल तेरह करोड़ अड़सठ लाख सत्रह हजार छः सौ चौहत्तर रूपये (रु 13,68,17,674) का भुगतान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,सहायक कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार, समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ आश्वासन दिया की वे अपने को रेल से अलग नहीं समझे और किसी भी समस्या के समाधान हेतु शाखा अधिकारियों अथवा मंडल रेल प्रबंधक से कभी भी सहयोग ले सकते हैं । उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ रहें रूचि अनुसार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर , अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बताया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें, किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है। सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करेंl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

1 hour ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

3 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago