मालदह चौकी प्रभारी समेत दो को किया लाइन हाजिर

अवैध शराब व गोतस्करी की जांच करेंगे सीओ
सिकन्दरपुर, बलिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय पुलिस के लिए अवैध शराब और गोतस्करी का मामला गले ही हड्डी बन गया है। थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे इस कारोबार को लेकर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा के पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनउगाही व उत्पीड़न के आरोपित प्रभारी चौकी इंचार्ज मालदह अखिलेश नारायण सिंह और हल्का सिपाही वकील सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उक्त दोनों के लाइन हाजिर होने के बाद कुछ अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर सांसद के पत्र और भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू के शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच सीओ सिकन्दरपुर को सौंप दी है। साथ ही यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है। वहीं एसपी के आदेश को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि अवैध शराब व गो तस्करी की सही रूप से जांच कर दी जाय तो आधा दर्जन से अधिक जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

3 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

3 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

6 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

8 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

8 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

9 hours ago