17 करोड़ से 10 वार्डों में लगेंगी लाइटें बनेंगी सड़कें

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका के 10 वार्डों में 17 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्य कराएं जाएंगे। विकास कार्य होने से नगर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी, वहीं विकास गति तेज होगी। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। शासन की तरफ से वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बजट जारी किया गया है। इसके तहत वार्ड 17 हकीकतपुरा बरलाई में 2.06 करोड़ से फूड स्ट्रीट हब का निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड नंबर 17 हकीकतपुरा बरलाई में एक करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क सहित सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। वार्ड 22 इमिलिया में एक करोड़ की लागत से चिल्ड्रेन पार्क सहित सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। वार्ड 12 निजामुद्दीनपुरा में 37,088 रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 16 सलाहाबाद मिश्रौली में 37 लाख से अधिक की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 20 बख्तावरगंज सलेमपुर में दो करोड़ 30 हजार की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा में एक करोड़ 60 हजार की लागत से हनुमान घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वार्ड नंबर 12 निजामुद्दीनपुरा मेें श्रीराम मंदिर के पास मड़इया घाट का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। इस बात पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए शासन से बजट मिला है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

2 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

2 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

8 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

8 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

8 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

8 hours ago