तालाब व रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियो के खिलाफ मोर्चा खोला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर के ग्राम पंचायत झाला तरहर में तालाब व सार्वजनिक रास्ता पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दी है। जिसकी सामूहिक शिकायती प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार को ग्रामीणों की तरफ से दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि काली मंदिर से सीधे गांव के अंदर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ गांव के आसाराम संतराम रामकिशुन यादव आदि लोग दबंगई के चलते बांस बल्ली व मिट्टी पाठ कर सामूहिक रास्ते को बंद किया जा रहा है बगल में स्थित तालाब को पाट कर घर मकान बनाया जा रहा है! जिसको लेकर ग्राम पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सार्वजनिक रास्ते को खाली कराए जाने व तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है! गांव के सुनील कुमार पांडे तहसीलदार पांडे प्रवीन पांडे जयप्रकाश पांडेय नरेंद्र पांडे राम धीरज मिश्रा साहिल पांडे शिवप्रसाद यादव आदर्श पांडे आदित्य पांडे बच्चन तिवारी शिव प्रसाद तिवारी अशोक मिश्रा सहित तमाम ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी पयागपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है जांच करा कर अतिक्रमणकारियो के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

29 minutes ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

40 minutes ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

7 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

7 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

7 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

7 hours ago