इस दीवाली मिट्टी के दिये जलाये-रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने नवलपुर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकल फ़ॉर वोकल मन्त्र को अपनाते हुए देशी सिलबट्टा एवम हस्तनिर्मित वस्तुएं खरीदा।
उन्होंने कहा कि हाथ की कलाकारी से बने इस सिलबट्टे पर बनाई जाने वाली चटनी में जो स्वाद है।वो इलेक्ट्रानिक मिक्सर में नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस दीवाली मिट्टी के दीये का डिमांड बढ़ गया है। यह कारीगरों के कार्य पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में दीपावली के मौके पर मिट्टी के दीयों की मांग ज्यादा होने से दीया बनाने वाले कारीगर ज्यादा खुश है और पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ कारीगर मिट्टी का दिया बना रहे हैं। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने जनता से अपील किया कि दिवाली पर लोग मिट्टी के खिलौने, दीए और सामग्री खरीदें।
जहाँ भी मिट्टी के खिलौने, दीए और भी अनेक कलाकृतियां बनाई जाती हैं। ये कला हमारी धरोहर है। मैं जनता से अपील करता हूं कि इनसे सामान खरीदें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago