इंस्टाग्राम पर डाला विडियो और फिर नदी में लगा दी छलांग

भागलपुर पुलिस चौकी से महज़ 200 मीटर की दूरी पर हुईं घटना

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भागलपुर के घाघरा नदी पर बने पक्का पुल से आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हत्याओं का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में दीपक श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र श्रीवास्तव निवासी भागलपुर कल ये युवक पुल पर अपना लाइव वीडियो बनाता है और वहां से नदी में छलांग लगा देता है।
जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वह अपलोड कर देता है और उसमें कुछ बातें करता है, कुछ लोगों का नाम लेता है ,आखिर इसकी सच्चाई क्या है? यह अभी पता नहीं चल पा रहा है। युवक अपनी माता और बहनों के साथ किराए के मकान में रहता था l सिलाई का काम अच्छा करता थाl और असल में चाट -फूलकी की इसकी दुकान है , उस पर भी काम करता था और अपनी जीविकोपार्जन करता था। अचानक उसके साथ क्या परिस्थिति हुआ कि वह अपनी आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया?

यह घटना भागलपुर पुलिस चौकी से महज़ 200 मीटर की दूरी पर घाघरा नदी के ऊपर बने पुल पर शाम के समय घटित हुआ l दीपक श्रीवास्तव नामक युवक आता हैऔर वहां खड़ा होकर के लाइव वीडियो बनाता है। और आप- बीती कुछ बातें बोलता है। और उसे इंस्टाग्राम पर लोड भी कर देता है। उसके बाद अपनी साइकिल और चप्पल छोड़ नदी में छलांग लगा देता है।घटना के बाद देर रात तक ग्रामीण व पुलिस प्रशासन नाव के द्वारा उसकी नदी में तलाश करते हैं। जब वह नहीं मिलता है। तो सुबह का इंतजार किया जाता है। सुबह उसकी लाश मिल जाती है। पूल पर काम कर रहे मजदूरों के मुताबिक उन लोगों ने देखा कि एक आदमी ऊपर खड़ा है। अपनी मोबाइल से फोटो ले रहा है। तो विशेष कोई ध्यान नहीं दिया और वह वीडियो बनाने के बाद पोस्ट कर देता है। पोस्ट करने के बाद नदी में छलांग लगा देता है, वीडियो की सूचना मिलते ही गांव के लोग पूल की तरफ भागते हैं। जहां पर दीपक श्रीवास्तव द्वारा रखी गई साइकिल और उसका चप्पल मिलता है। कुछ लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा मईल थाने की पुलिस पहुंचती है ,उसकी तलाश शुरू कर देती है। सुबह उसकी लाश मिलने पर मईल पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज देती है। इस घटनाक्रम के बारे में एस एच ओ गोरखनाथ सरोज से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसकी पोस्टमार्टम कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद इस घटना पर कुछ कहा जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

13 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

28 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

50 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

1 hour ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

1 hour ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago