सीबीएसई की सीबीपी के तहत लाइफ स्किल की हुई ट्रेनिंग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (10+2) में सीबीएसई की कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में लाइफ स्किल के ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष सीबीएसई द्वारा नामित हर्मन मेनियर स्कूल वाराणसी के प्रधानाचार्य एवं प्रशिक्षक डॉ.अंबिका प्रसाद गौर और सेठ एम आर जयपुरिया लखनऊ की प्रधानाचार्या एवं प्रशिक्षिका श्रीमती पूनम गौतम के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं वेन्यू डायरेक्टर मोहन द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया।तत्पश्चात श्रीमती गौतम एवं डॉ. गौर ने कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत लाइफ स्किल पर आयोजित 16 जुलाई के ट्रेनिंग सेशन में अलग अलग गुणों का वर्णन, रोल प्ले, चार्ट मेकिंग, बच्चों में उनकी स्किल्स को बढ़ाने के नए तरीकों को बताया।पूरे ट्रेनिंग सेशन में उपस्थित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं लाइफ स्किल के नए नए गुण सीखने के बाद बहुत ही प्रसन्नचित नजर आए और रास्ते में ट्रेनिंग की बात करते हुए विद्यालय जी एम एकेडमी द्वारा व्यवस्था किए गए सभी सुविधाओं की प्रशंशा करते हुए अपने अपने घरों को प्रस्थान किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago