संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पुलिस मुकदमा पंजीकृत जांच में जुटीं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मृतका के पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप ,मृतका के पति व उसके परिजनों के खिलाफ थाने में दी तहरीर। पुलिस मामला पंजीकृत कर जांच में जुटी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा। जनपद के थानानवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा के मजरा राम नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है ।मृतका के पिता सरयू प्रसाद पुत्र ननकऊ निवासी ग्राम चिकनिया थाना रूपैडिहा ने बताया कि उनको सुबह पांच बजे, दामाद कुलदीप ने फोन से सूचना दी की उनकी पुत्री आरती की मृत्यु हो गई है ।जब वह छह बजे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि आरती का शव घर के आंगन में रक्खा था। उसके गले में फांसी का फंदा कसने का निशान था । मृतका के पिता का आरोप है कि आरती को दामाद कुलदीप ससुर ननकऊ व उसके परिजनों ने मिलकर मार डाला है । मृतका के पिता सरयू प्रसाद ने बताया कि आरती उनसे शिकायत किया करतीं थीं, कि कुलदीप व उसके परिजन दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताणित किया करते थे। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले आरती की शादी कुलदीप के साथ की थी ।उनकी पुत्री आरती गर्भवती थी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता सरयू प्रसाद की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

19 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

31 minutes ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

42 minutes ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

51 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

1 hour ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

1 hour ago