भाजपा सरकार मेंआम लोगों का जीवन आसान हुआ-दुर्गेश

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर के बूथ संख्या 38-39 परसिया भगौती एवं बूथ संख्या 10 पुरैना मेंभाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के अंतर्गत घर – घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक बांटा गया एवम भाजपा की नीतियों के बारे में जनता से चर्चा की गयी।
अभियान के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी गाँव और गरीब की समस्या निस्तारण पर ध्यान दिया। जिसके फलस्वरूप गाँव में रहने वाले दलित, पिछड़े और सरकारी लाभ से वंचित लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। चाहे वह उज्ज्वला योजना का रसोई गैस हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्रों को बिना भेदभाव लाभ दिया गया है। गाँव हो या शहर निर्बाध बिजली की सुविधा और कड़ी क़ानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में शामिल है जिससे आम लोगों का जीवन आसान हुआ है।
मण्डल अध्यक्ष अमरदत्त यादव ने कहा कि गाँव चलो अभियान के तहत पार्टी का उद्देश्य जन सामान्य से संवाद स्थापित कर उनसे सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
इस दौरान बूथ प्रवासी अजय दूबे वत्स ने बताया कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत अभियान पूरे मण्डल में व्यापक जनसंपर्क अभियान पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा है।जिसमे घर घर जाकर हर व्यक्ति से संपर्क करके पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।
बूथ प्रवासी अनूप उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा,रविशंकर मिश्र,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,अमित सिंह,पुनीत यादव,चन्दन पाण्डेय, विकास चौहान,अनूप मिश्रा,सोनू यादव,
राजाराम दूबे, राणा सिंह,नीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

1 hour ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

2 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

3 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

3 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

3 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

3 hours ago