बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के देवता देवी महिला महाविद्यालय बघौचघाट अहिरौली में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में सागौन,आम,नीम,अमरूद,नींबू ,पपीता आदि विभिन्न प्रकार के सैकड़ों पौधे लगाए गए। प्रबंधक नीलेश्वर राय ने कहा कि पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है।पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ पौधे अपना अहम योगदान निभाते है।
प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को अपने घरों,पंचायती खाली पड़ी भूमि,सड़कों,नदियों के किनारे भी इस मौसम में पौधा रोपण करना चाहिए।अन्य लोगों को भी पौधरोपण एवं रख रखाव हेतु जागरूक करना चाहिए। प्रवक्ता विजय राव ने कहा कि सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत रहना चाहिए।क्योंकि पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है।इस अवसर पर प्रबंधक नीलेश्वर राय, प्राचार्य आशुतोष कुमार,प्रवक्ता विजय राव, दिनेश सिंह,आशुतोष कुशवाहा,डॉ शाकिर अली,दिनेश शर्मा,बीआर ठाकुर,मुकेश राय आदि मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…
एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…