रेहराबाजार/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। रेहराबाजार स्थित बाबागंज रोड मस्जिद वाली गली पर एक नए फिजियोथैरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंटर का उद्घाटन महेंद्र पांडेय ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन के दौरान महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में फिजियोथैरेपी की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। खासकर बुजुर्गों और रोजमर्रा की जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए यह सेवा बहुत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने सेंटर के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक सकारात्मक कदम है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने सेंटर की सुविधाओं की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक उपयोगी पहल बताया।
सेंटर संचालक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कि यहां आधुनिक मशीनों और कुशल फिजियोथैरेपिस्ट की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि लोगों को घर के पास ही विश्वसनीय और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर राजेश दुबे,राजाराम वर्मा,रविन्द्र,सूरज पाण्डेय,आर्केडी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…