जीवन मिलने बिछुड़ने का संगम है

मेरी रचना, मेरी कविता


हमारे जीवन में हर एक का प्रवेश
किसी न किसी उद्देश्य से होता है,
कुछ लोग हमारी परीक्षा ले लेते हैं,
कुछ हमें कुछ शिक्षा देकर जाते हैं।

कुछ तो स्वार्थवश उपयोग करते हैं,
और कुछ हमारी अच्छाइयाँ ले जाते हैं,
जीवन मिलने व बिछुड़ने का संगम है,
जीवन आदान प्रदान का उपक्रम है।

उम्मीदों का दीपक जलाए रखना है,
ऊर्जा का श्रोत भी दमकाये रखना है,
जीवन का प्रकाश कम नहीं होने पाये,
हर अँधेरे में ज्योति जलाये रखना है।

रिश्ते में भ्रम पैदा हो जाय तो वह
धीरे धीरे विष बेल बन जाता है,
प्यार की सारी जड़ों को निर्मूल कर
अपनी ज़हरीली साखें फैलाता है।

सच्चे व संत महात्मा लोग सितारों
जैसे होते हैं, जो चमकते तो सदैव हैं,
परंतु दिखते तभी हैं जब प्रकाश की
कमी के कारण अंधकार हो जाते हैं।

तालाब कुँऐ से कई गुना बड़ा होता है,
फिर भी लोग कुँऐ का ही पानी पीते हैं,
वजह यह है, कुँऐ में गहराई होती है,
और कुएँ के जल में शुद्धता होती है।

मनुष्य के व्यक्तित्व में यदि गहराई हो,
आदित्य उसके विचारों में शुद्धता हो,
तभी वह व्यक्ति महान कहलाता है,
उसका बड़ा कहलाना अच्छा होता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpshomnath

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

33 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

42 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago