सांसद ने लोकसभा में रेलवे ढाले के जाम की समस्या उठाया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने लोकसभा में शहर के पूर्वी रेलवे ढाले पर जाम की समस्या को उठाया और पूर्वी छोर पर अंडर पास या उपरगामी सेतु बनाने की मांग किया।उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से कहा कि मेरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवरिया के सदर रेलवे का पूर्वी ढाला जिसको पार करके कसया सड़क एवं महुआपाटन सड़क होते हुए बिहार को जोड़ती है। इन दोनों सड़को से हजारों कि संख्या में यात्री और वाहन आते है, जिनको ढाला पार करके इस शहर में प्रवेश करना होता है। ट्रेन आने की स्थिती मे जब ढ़ाला बन्द रहता है, तो बड़ी संख्या में वाहनों की लम्बी कतार दोनों तरफ से लग जाती है। जिससे यातायात भी प्रभावित होता है और फिर जाम लगता है और शहर अस्त व्यस्त हो जाता है।
अतः आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से निवेदन करता हूँ की उक्त ढाले पर एक अंडरपास या उपर गामी सेतु बनवाने की कृपा करें जिससे यातायात सुगम हो और शहर को जाम से मुक्ति मिले एवं जन भावना का सम्मान हो।
सांसद त्रिपाठी ने कहा कि इस ढाले पर अंडरपास या पुल बन जाने से देवरिया शहर की आधे से अधिक जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी,जिससे लोगो को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago