हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं 3 हजार का आर्थिक दंड

मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
बुरहानपुर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे ने दरिंदगी से हत्या करने वाले आरोपी, यूसुफ पिता अय्यूब, निवासी- मीर साहब पेट्रोल पम्प के पीछे, बस स्टैण्ड बुरहानपुर को धारा 302 भा.द.वि में आजीवन सश्रम कारावास 2000 रूपये अर्थदण्ड तथा धारा 25(1बी)बी आर्म्स एक्ट में 2 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रू के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
आपको बता दूं कि फरियादी आहत मकसूद की दुकान के बगल में आरोपी युसुफ पिता अय्युब की टायर की दुकान है। आरोपी की दुकान पर आने वाले ग्राहक अक्सर फरियादी की दुकान के सामने वाहन खडे कर देते थे। जिस पर फरियादी द्वारा आरोपी को बार-बार समझाया गया कि, आरोपी के ग्राहक फरियादी आहत की दूकान के सामने वाहन खडे कर रहे हैं। तथा आये दिन फरियादी की दूकान के सामने ही आरोपीगण के ग्राहक वाहन खडे कर देते थे। घटना के दिन भी फरियादी आहत द्वारा आरोपी को समझाने गया तो आरोपी युसुफ ने फरियादी के साथ गाली गलौज की, तथा झगड़ा कर मार-पीट की।झगड़े के दौरान आरोपी युसुफ ने फरियादी आहत पर दराती से कई वार किये जिससे फरियादी आहत मकसूद गंभीररूप से घायल हो गया। ईलाज के दौरान फरियादी आहत की मृत्यु हो गई। थाना कोतवाली द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 302, 323, 34, भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से सफलतापूर्वक पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी कैलाश नाथ गौतम द्वारा की गई। प्रकरण में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बुरहानपुर द्वारा दराती से हमला कर हत्या करने वाले आरेापी यूसुफ पिता अय्यूब, निवासी- मीर साहब पेट्रोल पम्प के पीछे, बस स्टेंड बुरहानपुर, को धारा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 25(1बी)बी आर्म्स एक्ट में 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago