कीटनाशक विक्रेताओं का लाइसेंस हुआ निलंबित, 6 को नोटिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिला कृषि रक्षा अधिकारी इरम ने बताया कि शासन एवम जिलाधिकारी, देवरिया के निर्देश के क्रम में कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन जांच/ छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसके लिए चार टीम बनाई गई थी। टीम द्वारा कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया ,कुल 10 संदिग्ध रसायनों के नमूने प्रयोगशाला विश्लेषण हेतू आहरित किए गए। बिना कैश मेमो/पक्की रसीद जारी न करने, लाइसेंस पर अंकित पीसी से इतर पाए गए कीटनाशी के विक्रय, छापे की सूचना पर दुकान बंद कर विक्रेताओं के पलायित होने एवम अन्य अनियमितताओ के कारण 5 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस का निलंबन किया गया एवम 6 प्रतिष्ठानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कीटनाशी अधिनियम,1968 के प्राविधान के अंतर्गत कृषकों को कैश मेमो दिया जाना अनिवार्य है।साथ ही विक्रेताओं को जारी कीटनाशी लाइसेंस पर अंकित उत्पादन/विनिर्माता फर्म के प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के इतर कीटनाशी विक्रय करने पर दंडित किया जायेगा।विक्रेता फर्म की पीसी नियमानुसार आवेदन देकर लाइसेंस पर अंकित करा सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

44 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

57 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

1 hour ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

1 hour ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

1 hour ago