कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, संस्थागत प्रसव सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
उन्होंने संस्थागत प्रसव में संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर एमओआईसी पनियरा को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एमओआईसी को संस्थागत प्रसव में सुधार लाने का निर्देश दिया और प्रसव के पश्चात माताओं को भुगतान को भी ससमय करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने 30 जनवरी को आयुष्मान भारत के अंतर्गत विशेष अभियान में सबसे खराब प्रदर्शन पर नौतनवा, महराजगंज और निचलौल के चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी जारी करने और आयुष्मान गोल्डेन कार्ड के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएमओ को 21 दिसंबर से 20 जनवरी तक सभी चिकित्सा अधीक्षकों के आंगनबाड़ी भ्रमण की समीक्षा हेतु एसीएमओ डॉ राकेश कुमार, डीपीओ दुर्गेश कुमार और बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता की त्रिस्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने मार्च के प्रथम सप्ताह में एनएचएम की वित्तीय समीक्षा वर्चुअल माध्यम से करने हेतु बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया तथा
कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी प्रदर्शन में सुधार लाएं और स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का प्रयास करें।
बैठक में सीएमओ डॉ नीना वर्मा, सीएमएस ए.पी. भार्गव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ राकेश कुमार, सभी एमओआईसी, सहित संबंधित लोग उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

4 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

16 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

25 minutes ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

33 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

40 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

59 minutes ago