कबीर मगहर महोत्सव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में चल रहे कबीर मगहर महोत्सव में जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को विधिक जागरुकता शिविर संपन्न हुआ।
शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कानून के दायरे में रहकर किया गया को कार्य अपराध नही है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति कुछ निश्चित दशाओं में न केवल अपने शरीर व संपत्ति की बल्कि अन्य व्यक्ति की शरीर व सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा सकता है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा उन्मूलन व विधि के कई सामान्य सिद्धांतों को विस्तार से बताया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बीते एक जुलाई से संचालित नए कानून के बारे में बताते हुए छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के बारे में भी बताया।
उन्होंने सुलह समझौता केंद्र, लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सेवा के बावत जानकारी दिया। डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने कबीर के विचारों व विधि के समन्वय के पहलुओं की चर्चा किया। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो.दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में बताया। इस दौरान मुख्य रुप से जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, महामंत्री राणा रविन्द्र सिंह, अधिशाषी अधिकारी अवधेश भारती, नूरुज्जमा अंसारी, प्रदीप त्रिपाठी, पराविधिक स्वयं सेवक गंगाराम, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद जावेद, शैलेन्द्र कुमार सहित आदि रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

1 hour ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

5 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

5 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

5 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

6 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

8 hours ago