जागरूकता का संदेश दे रहा है एलईडी वैन

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

 बनकटा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
 जल जीवन मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तत्वाधान में जनपद देवरिया के समस्त विकास खण्डों में संचालित होने वाले जल जागरुकता संकल्प रथ को वी.डी.ओ. बनकटा परशुराम राम ने हरी झंडी दिखा कर विकास खण्ड परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि आम जनमानस के लिए जल महत्वपूर्ण आवश्यकता में एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके अंतर्गत सभी आम जन मानस को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। मानव जीवन में जल का बहुत महत्व है जल के बिना जीवन संभव नहीं है। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा। अच्छा जल उपलब्ध हो जाने से लोगों में होने वाली बहुत सी बीमारियां स्वतःही समाप्त हो जाएगी और लोगों का जीवन बेहतर होगा। ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र प्रसाद ने कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। एक्शन फार रूलर डेवलपमेंट के एडीपीसी वीरेंद्र पाण्डेय‌ ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित करके ही हम भूगर्भ जल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। जल जीवन मिशन प्रशिक्षक शंभू नाथ दुबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को सस्ते कीमत पर सुगमता पूर्ण तरीके से 55 लीटर स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा और वह जल को संरक्षित करने के साथ-साथ जल के दुरुपयोग को रोकने में भी मददगार साबित होंगे। इस अवसर पर वीडिओ आईएसबी रमेश प्रसाद विद्या शंकर सिंह स्वतंत्र सिंह संजय सिंह धर्मेंद्र कुशवाहा जमील हुसैन विद्या शंकर अनिल कुमार कोऑर्डिनेटर दिव्य प्रकाश पाण्डेय, प्रिया साहनी, पूजा सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे।
rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

8 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

8 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

8 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

9 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

9 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

9 hours ago