झिझक छोडें, मासिक धर्म पर खुलकर करें बात – डा. पूनम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
किशोरियां ही मातृ शक्ति का रूप हैं। वर्तमान की किशोरियां ही भविष्य में मां बनती हैं। अगर समाज की किशोरियां स्वस्थ रहेंगी तभी वह मां बन सकेंगी और हमारा समाज संतुलित रहेगा। इसी के साथ मासिक धर्म पर घर में और बाहर बात करना बहुत जरूरी है। तभी हम इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर सकते है।
यह बात दुदही सीएचसी की एमओ डा. पूनम यादव ने कही। वह सोमवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत  रकबा दुलमापट्टी में स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर भगवानपुर मे, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व जागरुकता कार्यक्रम मे छात्राओं को जानकारी देते हुए कही। छात्राओं से कहा कि वह अब से इस विषय पर खुलकर बात करें। कहा कि पौष्टिक व सुपाच्य भोजन, निजी अंगों की सफाई, छह घंटे के अंतराल पर सेनटरी नेपकिन बदलने, शौच आदि के लिए स्वच्छ स्थान का प्रयोग करने, पुराने व गंदे कपड़े का प्रयोग न करने, साफ बिस्तर व शरीर में दर्द होने पर गर्म पानी से नहाने जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए। डा. सुभाष यादव ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से हेपेटाइटिस बी, सर्वाइकल कैंसर, योनी संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होने जानकारी दी कि अब पांच वर्ष से कम उम्र के गूंगे-बहरों बच्चों का आरबीएसके के अंतर्गत निःशुल्क आपरेशन कराया जा रहा है, जिससे उनके बोलने व सुनने की क्षमता वापस लौट आएगी। उन्होने छात्रों से अपने पास पड़ोस मे ऐसे बच्चों के अभिभावकों को जानकारी देने की अपील की। किशोरी छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया गया। जूनियर कक्षा के 36 छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मिले चर्मरोग, बुखार, दांत दर्द, हाथ में सूजन, कान बहने की शिकायत वाले छात्रों को नि:शुल्क दवाएं दी गईं। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन की मंडलीय बैठक संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…

15 hours ago

कौटिल्य परिषद की चिंतन बैठक में समाज उत्थान पर जोर, प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…

15 hours ago

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…

15 hours ago

Deoria News: आगरा में चमके देवरिया के 3 ‘रक्तवीर’, प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…

16 hours ago

राजकुमार चौहान हत्याकांड का बड़ा खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…

17 hours ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक झलकियां

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…

17 hours ago