मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए करें आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा विकसित किए गये साफ्टवेयर पर पात्र आवेदकों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाईट / पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in पर लॉगिन करके आन लाईन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है । इस प्रक्रिया के प्रारम्भ होने के उपरान्त लाभार्थियों को आन लाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नही किए जायेंगे। आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र जन सुविधा केन्द्रों (कॉमन सर्विस सेन्टर), साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र द्वारा भरा जा सकता है। आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व आवेदक का होगा। योजनान्तर्गत आवेदिका द्वारा आवेदन विवाह हेतु निर्धारित तिथि के न्यूनतम एक सप्ताह पूर्व करना होगा। योजना में कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए । योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़ों पर 51000 रुपये व्यय किया जायेगा, जिसमें 35000 रुपये कन्या के खाते में भेजे जायेंगे। विधवा/तलाकशुदा के मामले में 40000 रुपये एवं वैवाहिक उपहार सामग्री 10000 रुपये प्रदान की जायेगी तथा आयोजन पर 6000 रुपये( छः हजार) प्रति जोड़े देय होगा । आगामी माह में शुभ मुहुर्त पर सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। साथ ही विस्तृत जानकारी के जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है ।

parveen journalist

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

9 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

21 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

38 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

48 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

58 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago