बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति को लेकर शिक्षक संघ के नेता गोपालगंज पहुंचे

शिक्षकों ने राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

गोपालगंज/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
बापू की कर्मभूमि चम्पारण की धरती भितिहरवा गांधी आश्रम पर बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति को लेकर लिए गए संकल्प के क्रम मे परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के नेता 24 जून 2023 को गोपालगंज की धरती पर पहुंचे।
शिक्षक नेताओं के पहुंचते ही उपस्थित सभी शिक्षकों ने सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं आंदोलन मे बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं संघर्ष करने का संकल्प लिया।
शिक्षकों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार ने कहा कि महासंघ शुरू से शिक्षकों के हितो, मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे रहा है और सदैव आगे ही रहेगा।
कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि जब तक राज्य सरकार नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली मे संसोधन कर, सूबे के लाखों शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा नही दे देती तबतक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रधान सचिव जमील अहमद विद्रोही ने संयुक्त रूप से अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के. के पाठक द्वारा विद्यालय जांच को लेकर जारी तुगलकी फरमान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षकों को अपमानित करने का आदेश है, जिसे अविलंब वापस लिया जाए अन्यथा सूबे के शिक्षक इसका मुंहतोड़ जबाव देंगे।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक कुमार एवं गोपालगंज जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बिना शर्त राज्य कर्मी के दर्जा की प्राप्ति को लेकर एक बड़े आंदोलन का प्रारूप तैयार है। अगर राज्य सरकार यथाशीघ्र राज्य के प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा नही देती है, तो आगामी मानसून सत्र मे हम तमाम शिक्षक बिहार विधान सभा के समक्ष सरकार को घेरने का काम करेंगे साथ ही पूरे पटना शहर को शिक्षकों के जनसैलाब से सरकार को यह आईना दिखाने का काम करेंगे कि अगर हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हम आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव मे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, सारण प्रमंडल संगठन प्रभारी बशिष्ट सिंह के साथ साथ वैद्यनाथ यादव, विकाश सिंह, रमाकांत सिंह, संजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव, मणिप्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, कुलभूषण सिंह एवं उमेश कुमार यादव उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

10 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

10 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

10 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

10 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

10 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

11 hours ago