समाधान दिवस में 19 मामले पेश 05 मामले मौके पर निस्तारित।
फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण समयाअंतर्गत
करने का निर्देश।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली महराजगंज में आमजन की समस्याओं को सुना गया।
थाना समाधान दिवस में कुल कुल 19 मामले आये, जिनमे 18 राजस्व संबंधी व 01 पुलिस से संबंधित मामला था। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 05 मामलों को निस्तारित करते हुए शेष मामलों में निष्पक्ष व उचित जांचोपरांत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में पेश होने वाले मामलों संबंधित अधिकारी से समन्वय करते हुए उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी मामलों के संज्ञान में आते ही त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही करें, ताकि लोगों को इधर-उधर कार्यवाही के लिए भटकना न पड़े।
थाना दिवस में एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर कोतवाली रवि राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…