तहसीलदार उतरौला के रवैया से नाराज वकीलों ने की आम सभा की बैठक

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) । तहसीलदार उतरौला शैलेश चन्द्र के द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने व न्यायालय पर न्यायिक कार्य में की जा रही लापरवाही से नाराज़ वकीलों ने आम सभा की बैठक करके, न्यायिक कार्य का बहिष्कार अनिश्चित काल तक करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने‌ तहसीलदार विरोधी नारे लगाते हुए एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि तहसीलदार उतरौला का व्यवहार वकीलों के प्रति ठीक नहीं रहा। तहसीलदार उतरौला शैलेश चन्द्र के उतरौला में तैनाती के बाद अक्सर वकीलों के आवेदन पर समुचित आदेश पारित नहीं करते हैं, वहीं न्यायालय पर न्यायिक कार्य करते समय वकीलों की बातें न सुनकर मनमाना कार्यवाही करते हैं। तमाम अधिवक्ता उनके रवैए से काफी नाराज़ रहते हैं।‌ तहसीलदार उतरौला की तमाम शिकायत मिलने पर सोमवार को आम सभा की बैठक अधिवक्ता संघ उतरौला भवन में बुलाई गई।‌बैठक में तहसीलदार उतरौला के न्यायिक कार्य व प्रशासनिक कार्य की शिकायत अधिवक्ताओं ने की। इस पर अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने उनके विरोध में नारे लगाते हुए एसडीएम उतरौला को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी कि तहसीलदार उतरौला के खिलाफ कार्रवाई होने तक उनके न्यायालय पर अनिश्चितकालीन तक अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

18 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago