लेखपालों की तैनाती से राजस्व कार्यों में आएगी तेजी-डीएम
बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले में 116 नये राजस्व लेखपालों की तैनाती हो गई है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने नवनियुक्त लेखपालों को तहसील आवंटित कर दिया है। यह जानकारी देते हुए, डीएम अरविन्द सिंह ने बताया कि जिले में 116 नये राजस्व लेखपालों की तैनाती हुई है। जिनमें से 33 लेखपालों को तहसील सदर, 40 लेखपालों को तहसील तुलसीपुर तथा 43 लेखपालों को तहसील उतरौला आवंटितकी गई है।
बताते चलें कि जिले में पहले से 190 राजस्व लेखपाल तैनात हैं जिसमें तहसील सदर में 43, तुलसीपुर में 73 तथा तहसील उतरौला में 74 राजस्व लेखपाल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नये लेखपालों की तैनाती से जिले में लेखपालो की संख्या 306 हो गई है जिसमें तहसील सदर में लेखपालों की संख्या 76, उतरौला में 114 तथा तहसील तुलसीपुर में लेखपालों की संख्या 106 हो गई है। नये लेखपालों की तैनाती से जिले में पदों के सापेक्ष 82 प्रतिशत लेखपालों की तैनाती हो गई है।
उन्होंने कहा कि नये लेखपालों की तैनाती से राजस्व कार्यों में वृहद स्तर पर तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को निर्देशित है किया गया है कि वे नवनियुक्त लेखपालों से चरित्र प्रमाण पत्र एवं स्वस्थता प्रमाण पत्र आदि अन्य आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर नियुक्ति समबन्धी कार्यवाही पूर्ण कराएं।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…