हिंदी साहित्य अकादमी के समारोह में महाकाव्य ग्रंथ “आदिराज पृथु” का लोकार्पण

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी, मुंबई और स्वर संगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भायंदर में, आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र कृत महाकाव्य ग्रंथ “आदिराज पृथु” का लोकार्पण एवं चर्चा सत्र सम्पन्न हुआ।
इस समारोह में अध्यक्ष के रूप में वक्तव्य देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामेश्वर मिश्र ‘अनुरोध’ ने कहा कि इस ग्रंथ में आदिराज पृथु की आदर्श सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्रियाशीलता को उद्घाटित करते हुए उनके लोक हितैषी व्यवहार को रेखांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कृति कामायनी और उर्वशी की काव्यात्मकता का संश्लिष्ट रूप है। प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुए महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने आदिराज पृथु के कृषक हितैषी व्यवहार को प्रासंगिक सिद्ध किया, और कहा कि उसमें नारी सम्मान का स्वर मुखरित हुआ है। मुख्य अतिथि कमलाशंकर मिश्र ने कहा कि महाभारत और‌ पुराणों में उल्लिखित चरित्रों को आधार बनाकर रचनाकार ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान परम्परा को उद्घाटित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। विशेष अतिथि उमराव सिंह ओस्तवाल ने सुधाकर मिश्र की रचनात्मकता को विशेष महत्वपूर्ण बताया। चर्चा सत्र में डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. उमेश शुक्ला और डॉ. संतोष कौल ने अभिपत्र प्रस्तुत किया।अभिमत प्रस्तुत करते हुए डॉ. सुधाकर मिश्र ने कहा समाज में जो प्रेय और आवश्यक होता है, उसे प्रस्तुत करना रचनाकार का धर्म होता है, मैंने इसी का निर्वाह किया है। शैलेश सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। आनंद सिंह के कुशल संचालन में आयोजित इस समारोह में हरियश राय, नगरसेवक श्रीप्रकाश मुन्ना सिंह, मदन सिंह, चंद्रभूषण दुबे और बाबुलनाथ दुबे सहित बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए 1 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान, ऑनलाइन पोर्टल शुरू

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन…

11 minutes ago

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

23 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

49 minutes ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

4 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

4 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago