राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

भाटापरा रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रभावती देवी रामावति देवी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज रतसिया कोठी के राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनो इकाइयों क्रमशः प्रभावती देवी तथा रामावति देवी इकाई के विशेष सप्तदिवसीय शिविर राम जानकी मंदिर परिसर चकरवाटोलाप्रेमराय में गुरुवार से 8 जनवरी बुधवार तक चलेगा का शुभारंभ हुआ।

शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, दो बार के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक एवं भारतीय रेडक्रॉस देवरिया के उपसभापति डॉ तेज प्रताप सिंह द्वारा मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित करके किए। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर लगाने के लिए दलित बस्ती हमारा लक्ष्य होना चाहिए वहां जाकर गंदगी की सफाई करना, लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करना एवं गंदगी से होने वाले बीमारियों के बारे में प्रत्येक लोगों को जागरूक करना स्वयंसेवकों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। हमें नियमित रूप से अपने घर और आसपास की सफाई रखनी चाहिए। काम करने से कोई व्यक्ति छोटा नहीं होता है। इसलिए हमेशा हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि सफाई रखें जिससे बीमारियां हमसे दूर रहे। सरस्वती वंदना कु० अंशु शर्मा व कु॰ संजना ने प्रस्तुत किया तथा लक्ष्य गीत व संकल्प गीत कु०अनु सिंह व प्रियांशु गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश सिंह, राजन सिंह कार्यक्रम अधिकारी, मिंटू यादव, विद्यालय के शिक्षक अमितेश सिंह व दोनों इकाइयों की स्वयं सेविकाएं उपस्थिति रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

44 minutes ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

55 minutes ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

2 hours ago