भाजपा नेता के पुत्र का अंतिम संस्कार कालीचरण घाट पर

भागलपुर/ देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) बरहज तहसील के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र (मुकेश जायसवाल) का भागलपुर के कालीचरण घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दे कि डॉ मुकेश जायसवाल बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ रहते थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल में हृदय गति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गई । जिसका समाचार उनके परिजनों को दिया गया, समाचार पाते ही परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। साथ ही गांव और आसपास के क्षेत्र में यह सूचना आग की तरह फैल गया। लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों को अपनी कान पर यकीन नहीं हो रहा था, की इतना युवा सरल स्वभाव समाजसेवी का निधन कैसे हो सकता है। खबर सुनकर लोग भाजपा नेता सतीश चंद्र जायसवाल के घर पहुंचकर लोगो ने अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुकेश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा व्यापार प्रकोष्ठ के थे। उनके निधन पर विधायक दीपक मिश्रा (शाका), पूर्व विधायक काली प्रसाद, पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय, एमएलसी महेंद्र यादव, सांसद कमलेश पासवान, डॉक्टर शिव हरि सिंह, रजनीश उपाध्याय, दीनबंधु सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, अनिल जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, शंभू जयसवाल, कन्हैया तिवारी, कृष्ण मोहन निषाद, इत्यादि लोगों ने शोक व्यक्त किया। इनका अंतिम संस्कार भागलपुर के कालीचरण घाट पर किया गया। हजारों की संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago