पूर्वदशम् छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08 दिसम्बर तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 9 व 10) के छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 10 नवम्बर 2023 को संशोधित करते हुए 08 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गयी है।
उन्होंने पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि वर्ष 2023-24 में छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 08 दिसम्बर 2023 तक छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर अवश्य कर लें एवं दिनांक 11 दिसम्बर 2023 तक हार्डकापी वांछित संलग्नकों सहित संस्था में अवश्य जमा करें।
उक्तानुसार छात्र द्वारा आनलाइन आवेदन पूर्ण करने के पश्चात आवेदन की हार्डकापी मय संलग्नकों सहित विद्यालय में दिनांक 11 दिसम्बर 2023 तक जमा किया जाना अनिवार्य होगा, तत्पश्चात संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा नियमावली के प्राविधानों के अनुसार दिनांक 15 दिसम्बर 2023 तक कार्यवाही सम्पादित करना होगा। उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति हेतु केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे तथा यदि कोई छात्र ऑनलाइन आवेदन नही करता है तो उसकी छात्रवृत्ति पर विचार नही किया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

5 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

7 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

7 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

7 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

7 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

7 hours ago