व्यापारियों ने जताया विरोध
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) l लिवाइस कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ बरदहिया बाजार में आधा दर्जन बड़े होल सेल की दुकानों पर छापा।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जारा और लिवाइस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस ने कई बड़े दुकानों पर छापा मारा है। जहाँ पर भारी मात्रा में कंपनी के नकली टी-शर्ट, जींस आदि बरामद हुए। पुलिस ने यह कार्यवाई कंपनी प्रतिनिधियों के साथ की। लिवाइस और जारा कंपनी के डुप्लीकेट बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
लिवाइस कंपनी के निर्देश पर प्रभात के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम रविवार को जिले में पहुंची। टीम ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस कंपनी के लोगों के साथ बरदहिया बाजार पहुंच कर कई बड़ी दुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में सामान बरामद किया।
छापेमारी के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगेl मौके पर उपस्थित कोतवाली प्रभारी सर्वेश राय ने सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
छापेमारी की सूचना पर पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने इस तरह की छापेमारी का विरोध जताते हुए कंपनी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए व्यापारियों को परेशान करने की बात कही है।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…