वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, सांई का तकिया चौराहा, आगरा में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 12$ प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में जी04एस0 सिक्योर सालूसन इण्डिया प्रा० लि0, कैरियर ब्रिज स्किल सोलूसन, एल०आई०सी० ऑफ इण्डिया, सिपला आयुर्वेद हरदोई, वी०एस०एस० टेक सोलुसन प्रा० लि० दिल्ली, ए०एस०वर्ड ग्रुप, चैनल प्ले प्रा० लि०, यू०जी०एम० उजाला मैनेजमेण्ट सर्विस, 108 इमरजेन्सी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सविर्स, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी प्रा० लि0 के अतिरिक्त जनपद आगरा, दिल्ली क्षेत्र, बल्लभगढ, फरीदाबाद, पलवल तथा अन्य जगहो से सेल्स मार्केटिंग, आई०टी० बी०पी०ओ० तथा सिक्योरिटी सर्विस इत्यादि सेक्टरों से संबंधित कम्पनियोंके प्रतिभाग करने की सम्भावना है जिनके द्वारा तकनीकी तथा गैर तकनीकी पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने यह भी अवगत कराया है कि, मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल की रोजगार मेला आई0डी0-6967 तथा एन०सी०एस० पोर्टल पर अपना ऑनलाइन 23 जनवरी तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago