भूस्खलन, बड़ा बोल्डर सड़क पार कर खाई में गिरा अनहोनी से बचाव

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को पुरोला नगर पालिका क्षेत्र में नई बनी पार्किंग के पास पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर अचानक लुढ़ककर सड़क पर आ गया। बोल्डर सड़क पार करते हुए लकड़ी के बने एक कच्चे भवन को तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरा।

गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए और प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात की गई हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार बारिश से पहाड़ कमजोर हो रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार घट रही हैं। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

6 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

6 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

6 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

7 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

7 hours ago