देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 527 व्यक्तियों व 308 वाहनों की हुई चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में बुधवार की सुबह पुलिस ने जिलेभर में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 5 बजे से 8 बजे तक चला।अभियान के दौरान थानाध्यक्षों ने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देते हुए छोटे-छोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया।अभियान के मुख्य बिंदु संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच चोरी की गाड़ियों की बरामदगी तीन सवारी एवं नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई महिलाओं-बच्चियों पर फब्तियां कसने वालों के खिलाफ सख्ती तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर निगरानी जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
कुल परिणाम 29 स्थानों पर हुई चेकिंग में 527 व्यक्तियों व 308 वाहनों की जांच की गई। नियम तोड़ने वाले 09 वाहनों का चालान भी किया गया।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि जनमानस में सुरक्षा की भावना और मजबूत हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

1 hour ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

1 hour ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

1 hour ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

2 hours ago