भू माफियाओं की खैर नहीं टॉप लेवल अधिकारी लेंगे त्वरित फैसला-राजस्व परिषद आयुक्त

एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई करने पर बाध्य होगे अधिकारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भू माफियाओ पर नकेल कसने के लिए राजस्व परिषद आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर ई डिस्टिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मौजूद एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, एसडीएम चौरी चौरा रोहित मौर्य, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह सहित मौजूद अन्य अधिकारीयो से कहा कि जिले में भू-माफियाओं पर शिकंजा कसे। राजस्व परिषद आयुक्त ने कहा टॉप लेवल अधिकारी एक्शन लेंगे इसके लिए यूपी एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई के लिए सख्त नियम बना दिया गया है
भू माफियाओं का खात्मा करने के लिए यूपी एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। राजस्व परिषद ने जो नियम बनाए हैं, उसके तहत लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों पर मामले को टालने की जगह अब सीधे उप जिलाधिकारियों और जिलाधिकारी के स्तर पर कार्रवाई होगी, इसको लेकर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ कर अधिकारियों को निर्देश जारी किए। एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई करने के लिए स्वत: एसडीएम के लॉगिन पर यह प्रदर्शित होने लगेगी, शिकायत सीधे मिलने से इसे सीधे पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा दिया गया है।
इसके लिए तीन चरण बनाए गए हैं एंटी भू-माफिया पोर्टल में शिकायतें आठ श्रेणियों में दर्ज की जाएंगी शासकीय या सार्वजनिक उपक्रम की जमीन पर कब्जे को लेकर चकरोड, तालाब, खलिहान, चारागाह, निजी आवासीय भूमि, फर्जी बैनामे के आधार पर नामांतरण संबंधी, कृषि भूमि के पट्टे की भूमियों पर कब्जे संबंधी, आबादी क्षेत्र पानी निकास व सार्वजनिक, निजी भूमि पर अन्य भूमिधर व सहखातेदारों और अन्य शिकायतों में इसे दर्ज किया जाएगा। एसडीएम अवैध कब्जा भूमि पर सूची के आधार पर कार्रवाई कर पाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

10 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

10 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

11 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

11 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

11 hours ago