शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद नगर में स्थित विकास खण्ड कार्यालय के निकट काशीराम आवासीय कालोनी के पीछे हो रही प्लाटिंग में भू-माफिया ने ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर अफगानन के द्वारा बनाये गए कई साल पहले सरकारी खड़ंजा को, अपनी दबंगई दिखते हुए जेसीबी मशीन से खड़ंजा उखाड़कर प्लाटिंग कर दी। इस वजह से ग्रामवासियों को निकलने में समस्या उत्पन्न हो गई। तमाम ग्रामीण बृहस्पतिवार को दिन के 11:00 एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी जलालाबाद आनंद उत्सव से मिले और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया। और मांग की पुनः खड़ंजा डलवाकर भू-माफिया के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस दौरान योगेश सिंह, सुनीता, हरीराम, अमित, विनोद, ओमपाल, आर्यन सिंह, मूलचंद आदि लोग मौजूद रहे। वही संबंध में उप जिला अधिकारी उत्सव आनंद ने लेखपाल एवं अन्य के साथ एक टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करने के बाद जांच रिपोर्ट देने को कहा है उन्होंने बताया यदि जांच सही पाई गई तो आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…