ए एन एम एवं जी एन एम की छात्राओं ने की लेम्प लाइटिंग कार्यक्रम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
फाजिलनगर,स्थानीय विकास खण्ड के
एस टी एन टी नर्सिंग इंस्च्यूट भठही खुर्द शुकदेव नगर के प्रांगण में रविवार को अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस व मदर्स डे के अवसर पर स्कूली छात्राओं ने धूमधाम से लैम्प लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। नर्सिंग की छात्राओं को सामाजिक सेवा करने की शपथ दिलाई गई।स्कूली छात्राओं ने अपने मनोहारी प्रस्तुति से सबका दिल जीते। कार्यक्रम में छात्र/छात्राये प्रफुल्लित नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम बुद्धा हास्पिटल कुशीनगर के प्रसिद्ध सर्जन अजय शाही ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि डॉक्टर शाही ने समाज मे बढ़ते नर्सों की भूमिका एवं जिम्मेदारी पर बिस्तार से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि नर्सो की सामाजिक सेवा की भावना से ही समाज मे सामाजिक भावना व समरसता के साथ स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगा।कार्यक्रम को अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज नकटहा के प्रधानाचार्य कश्यप कुमार,शोणभद्र इंटर कालेज मटिहिनिया के प्रधानाचार्य अशोक कुमार,जनकल्याण इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य गौरीशंकर लाल श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम को संस्कृत विद्यापीठ के वैदिक विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ किये। कार्यक्रम का सुरुचि पूर्ण संचालन आलोक चौबे ने किया।इस अवसर पर नर्सिग कालेज के प्रधानाचार्य डॉ धर्मवीर सिंह माली,कलीम अली,मनकुल निषाद,मनोज यादव,सुधा सिंह, अनिता,पिंकी सिंह,सायरा खातून सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

4 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

4 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

4 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

5 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

5 hours ago