लद्दाख हादसा: चट्टान गिरने से सेना के अधिकारी समेत तीन शहीद, कई घायल


भारी बारिश और बर्फबारी बनी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह

लेह/लद्दाख,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लद्दाख के दुरबुक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों की जान चली गई,बकि एक अन्य अधिकारी और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सैन्य काफिले का एक वाहन अचानक एक चट्टान से टकरा गया और फिर उस पर एक विशालकाय पत्थर आकर गिर पड़ा।

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर निकटवर्ती सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राकृतिक आपदा बनी हादसे की वजह
लद्दाख क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते भूस्खलन और सड़क हादसों में तेजी आई है। यही कारण है कि पहाड़ी रास्तों पर चट्टानें खिसक रही हैं और सैन्य एवं नागरिक वाहन इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी महीने की शुरुआत में एक अन्य वाहन पर चट्टान गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सेना ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
“फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स गहरे दुख के साथ सूचित करती है कि 30 जुलाई को एक सड़क हादसे में हमारे तीन वीर साथी शहीद हो गए। बचाव कार्य जारी है और हम शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं।”
रक्षा मंत्रालय और लद्दाख प्रशासन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है और उनके परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

2 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

2 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago