जनता तथा नेताओं के बीच भरोसे की कमी, भारतीय राजनीतिक के समक्ष बड़ी चुनौती: पत्रकार आनंद मिश्रा

राजनिति में सर्वसम्मति निर्माण के दृष्टिकोण का अभाव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स में बुधवार को मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार आनंद मिश्रा, द हिंदू समूह की फ्रंटलाइन पत्रिका के राजनितिक संपादक ने कहा कि जनसंख्या, भारत की राजनीतिक व्यवस्था के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। इस जनसंख्या का इस्तेमाल जनसंख्या लाभांश (डेमोग्राफिक डिविडेंड) के तौर पर किया जाए। इन्हें उत्पादन हाथ ( प्रोडक्टिव हैंड्स) बनाकर कैसे दिशा दी जाए। यह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि दशकों से जनता तथा नेताओं के बीच भरोसे की कमी देखी गई है। सभी राजनीतिक दलों की सरकारों और जनता के बीच खाई बढ़ी है।
भारतीय राजनीति में सर्वसम्मति निर्माण के दृष्टिकोण का अभाव रहा है।
श्री मिश्र ने कहा कि हम देख सकते हैं 75 साल बाद भी राजनीतिक वर्ग है तथा किसानों में अलगाव (डिस्कनेक्ट) है। सरकारें तमाम खींचतान और दबाव में कार्य कर रही हैं। राजनीतिक वर्ग असुरक्षित महसूस करता है और सदैव सरकार बचाने में लगा रहता है l यही वजह है कि राजनीतिक वर्ग भविष्य की बातें नहीं कर रहा है। एक बड़ा वर्ग अतीत के वैभव की बात करता है तो वही दूसरा वर्ग अतीत में हुए अत्याचारों को मुद्दा बनाता दिखता है।
वरिष्ठ पत्रकार श्री मिश्र ने भारतीय राजनीति में गांधी के विचारों तथा अंत्योदय के विचारों को लेकर राजनीतिक वर्ग आगे बड़ा जरूर लेकिन आज भी शासन समाज के गरीब और वंचित तबके तक नहीं पहुंच पाया है।
उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक तथ्य जमीनी स्तर पर सामने आया है जनता खुद आगे बढ़कर अपने मुद्दों को उठा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह तथा संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने वर्चुअल उपस्थिति दर्ज कराई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुजुर्गों का सहारा बनें योगी सरकार — ₹100 प्रतिदिन पेंशन की मांग ने जनभावना को झकझोरा

महंगाई के दौर में असहाय वृद्ध और विधवाएं हुईं परेशान, जनता बोली — “अब सम्मान…

7 minutes ago

🕊️ मौन में सिमटी संवेदनाएँ: बरहज महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ. उपेंद्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।ज्ञान, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के प्रतीक रहे डॉ. उपेंद्र प्रसाद को…

4 hours ago

अमर दीपकों की स्मृति, जिन्होंने अपने कर्म से भारत का नाम रोशन किया

29 अक्टूबर का इतिहास के उनके याद में भारत का इतिहास उन महान विभूतियों से…

5 hours ago

जानिए आपका भाग्यांक क्या कहता है

🔆आज का अंक राशिफल — पंडित सुधीर तिवारी द्वारा🔆(संख्या बताए आपके दिन की दिशा) अंक…

5 hours ago

जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय

विश्व स्ट्रोक दिवस 2025 (World Stroke Day 2025) हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक…

5 hours ago