रोटरी प्राइड के सचिव बने डॉ. रितेश जबकि जितेन्द्र राखोलिया चेयरमैन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l सामाजिक संस्था रोटरी प्राइड मऊ के तरफ से नए सत्र के लिए, नगर के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर रितेश अग्रवाल सेक्रेटरी पद ग्रहण किए जबकि अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र रखोलिया को चुना गया।
गौरतलब हो की पूर्व कमेटी के अध्यक्ष अतुल जायसवाल व सचिव विशाल शर्मा का कार्यकाल 30 जून को पूरा हुआ। नए सत्र के लिए डॉक्टर रितेश, जितेंद्र रखोलिया, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल व सहसचिव रत्नेश सिन्हा का चयन सर्व सम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने कहाकि समाज के लिए समर्पित संस्था रोटरी प्राइड मऊ उनके नेतृत्व में सभी मानकों पर खरा उतारने का प्रयास पूरे मनोयोग से करेंगे। संस्था द्वारा नए सत्र के पहले सप्ताह में ही आगामी 7 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें रोटरी प्राइड क्लब के साथ ही सामान्य नागरिक भी भाग लेंगे।
रोटरी प्राइड के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एस एन खत्री, आलोक खंडेलवाल, राकेश गर्ग, आजाद यादव, अरुण अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, श्रीकृष्ण खंडेलवाल, विजय बहादुर पाल, मुरलीधर यादव, विनोद वर्मा, मनोज मित्तल, सौरभ मद्धेशिया, सुशील अग्रवाल, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, बृजेश उमर, विजय अग्रवाल, जीएस अग्रवाल इत्यादि ने नई कमेटी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि नए सत्र में रोटरी क्लब प्राइड समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्राइड मऊ को मिले 17 पुरस्कार
रोटरी मंडलाध्यक्ष (मंडल3120 )रो० सुनील बंसल द्वारा वाराणसी के होटल सूर्या मे आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह सत्र 23- 24 ” पुरष्करण” में रोटरी क्लब प्राइड मऊ को समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अतुल जायसवाल व सचिव विशाल शर्मा को 17 पुरस्कार प्राप्त हुआ। जिसमें सबसे महत्त्वपूर्ण प्राइड को मण्डल 3120 में गोल्ड क्लब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतुल जायसवाल ने कहाकि मेरे नेतृत्व को रोटरी प्राइड मऊ को मण्डल में सिल्वर प्रेसिडेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं मेरे नेतृत्व में मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट मऊ में रोटरेक्ट क्लब प्राइड की स्थापना भी हुई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘विद्यार्थी दर्पण’ का भव्य अनावरण: शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के Gopalganj में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन…

7 hours ago

नवानगर में दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर आयोजित, 41 लाभार्थियों का चयन

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों…

7 hours ago

सिकंदरपुर में 29 अप्रैल को मनाई जाएगी पृथ्वीराज चौहान जयंत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान…

7 hours ago

95 की उम्र में दुलारी देवी के हाथों खुला पेंशनर कक्ष, भावुक हुआ माहौल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक भावुक…

7 hours ago

अभ्युदय योजना के लिए आवेदन 31 मई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

7 hours ago