🕊️ मौन में सिमटी संवेदनाएँ: बरहज महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ. उपेंद्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।ज्ञान, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के प्रतीक रहे डॉ. उपेंद्र प्रसाद को बुधवार को बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज के प्रांगण में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय शिक्षक और मार्गदर्शक को नमन किया।

ये भी पढ़ें –स्ट्रोक पर काबू: जागरूकता और होम्योपैथी से जीवन की नई उम्मीद” पॉप

डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1973 से 2007 तक महाविद्यालय की सेवा की और 2001 से 2007 तक प्राचार्य पद पर रहते हुए शिक्षा के स्तर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक दक्षता के कारण सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें महाविद्यालय की प्रबंध समिति का सदस्य बनाया गया।

ये भी पढ़ें –जानिए आपका भाग्यांक क्या कहता है

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. प्रसाद का गत शनिवार की देर रात निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरा शैक्षणिक जगत शोक में डूब गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार पांडे, अब्दुल हसीब, डॉ. रणधीर श्रीवास्तव, सज्जन गुप्ता, संजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, अभिषेक तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, नागेंद्र यादव, अनीता जायसवाल, राजीव पांडे, विनय कुमार, रवि कुमार, कौशल किशोर शुक्ला सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –🗳️ बिहार चुनाव में गरमी तेज: राहुल-तेजस्वी की जोड़ी मैदान में, योगी का तीखा वार – ‘ओसामा’ पर छिड़ी सियासी जंग!

सभी ने डॉ. प्रसाद को एक सच्चे शिक्षक, मार्गदर्शक और कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनका योगदान शिक्षा जगत में सदैव याद रखा जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

28 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

1 hour ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago