श्रम विभाग द्वारा अभियान चला कर मुक्त कराये गये 07 बाल श्रमिक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)| श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशानुसार श्रम विभाग के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को एएचटीयू यूनिट, एसजेपीयू यूनिट,प्रथम संस्था और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना हरदी अन्तर्गत बेहड़ा एवं राजी चौक खैरीघाट में बालश्रम उन्मूलन अभियान संचालित कर कुल 07 बाल श्रमिकों को कार्य से अवमुक्त कराकर सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर अवमुक्त कराए गए बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या रू.50000=00 तक का जुर्माना तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या रू.10000=00 तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। रिजवान खान ने जनपदवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों वा किशोरों से काम न लें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान व विंध्याचल शुक्ला के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान चाइल्ड लाइन से समन्वयक जीशान अंसारी,टीम सदस्य मनीष यादव,प्रज्जावल श्रीवास्तव,प्रथम संस्था से जिला समन्वयक राकेश कुमार चौबे,गोपी चन्द,श्रम विभाग से अजय सिंह, ए.एच.टी.यू.से प्रीती व अंजली मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

59 seconds ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

19 minutes ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

25 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

41 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago