अब्दुल्ला गंज के वन क्षेत्राधिकारी व वन दरोगा का हुआ विदाई समारोह

अब्दुल्ला गंज वन क्षेत्राधिकारी रहें हेमंत मणि को मिला जिला वन सुरक्षा प्रभारी की जुम्मे दारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अब्दुल्ला गंज के वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी रहें हेमंत मणि को जिला वन सुरक्षा प्रभारी बनाए जाने के लिए जनपद पर हुआ स्थानांतरण एवं वहीं दूसरी तरफ अब्दुल्ला गंज रेंज के आज्ञाराम यादव वन दरोगा के पद पर कार्यरत रहे , जो की अब सेवानिवृत्त हुए। जिस पर अब्दुल्ला गंज रेंज के चर्दा रेंजरी पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन , जिस पर अब अब्दुल्ला गंज के नये वन क्षेत्राधिकारी के रूप में आएं पंकज कुमार साहू ने किया पदभार ग्रहण । आप को बता दें की हेमंत मणि ने विदाई समारोह में बताया की मुझे अब्दुल्ला गंज रेंज का पदभार 7 जनवरी 2022 से 20 जुन से 2023 तक लगभग डेढ़ वर्ष तक अब्दुल्ला गंज रेंज का सेवा सुरक्षा करने का अवसर मिला जिसपर मैंने अपनें बड़े जुम्मे दारी एवं ईमानदारी से वन सेवा सुरक्षा पर सभी वन स्टाफ के साथ निर्वाह किया, जो की अब्दुल्ला गंज वन क्षेत्र राष्ट्र नेपाल भारत के बॉर्डर से सटा हुआ है जहां पर राष्ट्र नेपाल के वन माफियाओं से बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती हैं। और मैं इस पर काफी सतर्क रहा। कईयों बार मुझे चुनौती मिली लेकिन मैंने अपने बड़े जुम्मे दारी के साथ वन माफियाओं पर नजर रख्खीं और मैं हर पल अपने कार्यरत समय में सावधान रहा वन क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले को जेल के सलाखों तक पहुंचाया । पौधा तैयारी के लिए नर्सरी से लेकर वन जीव संरक्षण में मैंने कभी कोई लापरवाही नहीं बरती, उच्च अधिकारीयों के लिए गए आदेश पालन किया । जब की रेंज बॉर्डर सटे होने के कारण कई बार कई बार विषम परिस्थितियां सामने आई लेकिन मैं वन सुरक्षा टीम के साथ सीना ताने वनमाफियो को पकड़ने के लिए रात्रि गश्त में डटा रहा। जो की अब अब्दुल्ला गंज रेंज की वन सुरक्षा का दायित्व अब नये रेंजर्स पंकज कुमार साहू को मिला है, जो नये युवा और तेज़ तर्रार भी है जो बड़ी लग्न व मेहनत एवं ईमानदारी के साथ वन सेवा सुरक्षा का निर्वाह करेंगे जो मुझे पूर्ण आशा और विश्वास है। अब्दुल्ला गंज रेंज निम्न हारा सेक्शन का कार्यरत संभाल रहे 2017 से आज्ञाराम यादव वन दरोगा के पद पर तैनात थे जो मनिका पुर गोंडा के निवासी आज्ञाराम ने लगभग 6 वर्षों तक वन सेवा सुरक्षा का निर्वाह किया जो कि अब 60 वर्ष की आयु पुण्य होने पर सेवानिवृत्त हुए । सेवानिवृत्त आज्ञाराम यादव वन दरोगा ने कहा की मैंने लगभग 6 वर्षों तक वन सेवा सुरक्षा पर अब्दुल्ला गंज रेंज रहा रेंज के सभी स्टाफ के साथ निर्वाह किया मुझ पर विश्वास स्नेह के अवसर मिला इसके लिए सभी अधिकारियों व स्टाफो का मैं आभारी हूं और मेरे कर्याकाल में रहें वन क्षेत्राधिकारी सिद्दीकी साहब को व हेमंत मणि को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे अपने विस्वास पर इस तरह काबिलियत समझा । विदाई समारोह में अब्दुल्ला गंज के वन दरोगा शंभू नाथ यादव , वन दरोगा राम विनोद यादव , वन दरोगा रमेश खन्ना , वन फारेस्ट रजत वर्मा, वन फारेस्ट देव कुमार वर्मा, फारेस्ट मनोज सिंह, मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा, सुरेश पासवान, प्रधान रवेन्द्र वर्मा, पत्रकार शमसाद अहमद , समाजसेवी पत्रकार धीरेन्द्र कुमार शर्मा, समाजसेवी गोविंद मौर्या आर्दश कुमार सिंह, वन निगम के कुलदीप सिंह सहित समस्त वन स्टाफ मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

1 hour ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago