जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास कार्यक्रमों का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा शुक्रवार को विकासखंड कसया के विभिन्न ग्रामों व विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम कसया के वार्ड सं0 17 अंतर्गत हो रहे नाला निर्माण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान नाला निर्माण की लागत, कार्य पूर्ण होने की अवधि, गुणवत्ता आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए इस माह के अंत तक कार्य पूर्ण करा लिए जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये। ततपश्चात कुड़वा दिलीप नगर (अलावल पट्टी) में नव निर्मित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया, जिसमे अच्छे किस्म के पौधे लगाने सहित लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये कार्यक्रम के माध्यम से शीघ्र लोकार्पण कराने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम में ही अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया जिसमें चारों तरफ से वृक्षारोपण कराने सहित बोटिंग शुरू कराए जाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया तथा बगल में ग्राम सभा की खाली भूमि पर क्लब के निर्माण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
कुड़वा दिलीप नगर के सिसई टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में रु0 03 लाख की लागत से 20 सिटर्स निर्मित पुस्तकालय का फीता काट कर जिलाधिकारी द्वारा शुभारम्भ किया गया, लाइब्रेरी में और पुस्तकों के बढ़ाए जाने व खिड़कियों के स्थान पर शीशा लगवाए जाने, प्रत्येक दिन हिंदी/अंग्रेजी के समाचार पत्रों को मंगाए जाने सहित, रजिस्टर के माध्यम से आने वालों का इंट्री दर्ज कराने आदि का निर्देश दिया गया। विद्यालय परिसर में ही पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया जिसमें आय,जाति,निवास प्रमाण पत्रों सहित आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की जानकारी मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम सभा के सभी पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया ।
इको टूरिज्म के दृष्टिगत पर्यटन स्थल कुलकुला मंदिर (सिसई पूरब टोला) के बगल से गुजरने वाली हरिण्यवती नदी के निरीक्षण दौरान हट, मंदिर परिसर में सोलर लाइट,मिट्टी के कार्य, सहित नदी के साफ सफाई के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान व डीसी मनरेगा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
धुरिया भाठ के सोनरा पुल के पास हिरण्यवती नदी के साफ सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया जो मौके पर ग्रामवासियों द्वारा जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा था, जिलाधिकारी ने बरसात के मद्देनजर मशीन द्वारा शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया,उक्त अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा 2017 में निर्मित पानी टँकी से अभी तक सप्लाई नही होने की जानकारी दी जिस पर तत्काल सम्बन्धित को जल निगम से सम्पर्क कर पानी सप्लाई किये जाने का निर्देश दिए गये।
बटेसरा मोड़ स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे एमआरएफ सेंटर के निर्माण कार्यों के निरीक्षण दौरान अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, लाइट कनेक्शन, फर्श, आदि के कार्यों के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया।
कुशीनगर स्थित विपश्यना उपवन के रेनोवेशन के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया जिसके अंतर्गत फाउंडेशन अंडर ट्री के 08 कार्यों, विभिन्न निर्माणाधीन भवनों, पथवे, लाइटिंग, आदि सभी कार्य अधूरे पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए टीम के माध्यम से जांच रिपोर्ट तलब किये जाने हेतु पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया, इसके अलावे उक्त कार्यों से सम्बंधित सभी अभिलेखों को भी प्रस्तुत किये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया रत्नीका श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, समेत सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

5 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

6 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

6 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

6 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

6 hours ago