संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी के विद्यार्थियों को जिलाधिकारी अनुज मलिक ने सम्मानित किया। संत कबीर नगर वुशू मार्शल आर्ट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।
सम्मानित खिलाड़ियों में सिद्धि, अंशिका शर्मा और सोनाक्षी शामिल हैं। तीनों ने वुशू और मार्शल आर्ट में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षक विजय कुमार सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति लगन का परिणाम है। बच्चों ने तकनीक में सुधार के साथ खेल की बारीकियों पर लगातार काम किया, जिसका परिणाम प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने आया।
प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता भी विकसित करता है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन देने की बात कही गई।
प्रबंधक अत्रेश कुमार श्रीवास्तव और उप प्रबंधक नितेश कुमार श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय, अभिभावकों और प्रशिक्षकों के लिए उत्साह का विषय हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिक्षक आनंद कुमार, शिवम मिश्रा, किरण श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, अंजली विश्वकर्मा, अंजली मद्धेशिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, पर्यावरण, जल संरक्षण व ऊर्जा बचत के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि,…
दरौली के अजमत पुर में छह अक्टूबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता, विजेता को दो रेंजर…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय टीम…
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती…