कुर्ला कुरेश नगर का जर्जर धोखादायक इमारत दे रहा हादसो को निमंत्रण

एल विभाग मनपा प्रशासन गंभीर नही कभी भी हो सकता हादसा व बेगुनाह लोगो के जान माल का नुकसान,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )कुर्ला पूर्व प्रभाग -171 कुरेशी नगर मे आए दिन जर्जर धोखादायक इमारतो का गिरने की खबर आती रहती है जिसमे निर्दोष बेगुनाह लोगो की मारे जाने की खबर भी आती है .इसी बीच कुरेशी नगर ताज हॉटेल के ऊपर रफीक शेख बिल्डिंग (ए ) फिरदोस हॉटेल के बगल मे ग्रीन बॉम्बे स्कूल के सामने मेन रोड पर छोटे – छोटे छात्र जो हर रोज अपने घर से स्कूल जाते समय जान जोखिम मे डालकर जाते है। और यह इमारत अंदर से पुरी तरह से खोखली हो चुकी है और यह जानते हुए भी की यह इमारत कभी भी भरभरा कर गिर सकती है इसके बावजुद इस इमारत मे अनेको रहिवासी अपनी जान जोखिम मे डालकर रह रहे है।
एल विभाग मनपा प्रशासन में इच्छाशक्ति का अभाव है। कोई हादसा होने के बाद ही सरकार और प्रशासन हरकत में आता है। बारिश अब समीप आने वाला है। तेज धमाकेदार बारिश से इस इमारत में जनहानि हो सकती हैं। और यह इमारत अचानक गिर जाए तो बच्चो के साथ साथ राहगीरों की जान भी ले सकती हैं। वैसे अब तक एल विभाग मनपा प्रशासन ने इस धोखादायक जर्जर इमारत पर नोटिस भी नही जारी किए हैं,जो की बेहद चिंता का विषय है। कायदे से देखा जाए तो ऐसी इमारत को जमींदोज करके मरम्मत की जरुरत है। अन्यथा कोई गंभीर हादसा हो सकता है। कुर्ला के कुरेशी नगर के बीच बाजार में यह जर्जर धोखादायक इमारत ऐसी हैं, जो कभी भी आगामी दिनों में मुसलाधार बरसात मे कहर बरपा सकती है। मगर सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार इस धोखादायक जर्जर इमारत को अब तक नोटिस भी नही जारी किया गया है और इस इमारत के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
अब सवाल यह है की क्या एल विभाग मनपा प्रशासन इस गंभीर विषय को संज्ञान मे लेकर तुरंत नोटीस चस्पा कर बिजली पानी की का कनेक्शन काटकर आम जनमानस के साथ होने वाले हादसे रोकेगी या इनके जीवन के साथ खिलवाड़ करेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago