भूमाफिया सलाहू के कलेक्टर आरक्षित खुले भूखंड के अवैध निर्माण से करोडो़ रुपये डकार गए सहाय्यक अभियंता – संजय दूधभाते
क्या उक्त अवैध नवनिर्माण पर नवनियुक्त सहाय्यक अभियंता सचिन बेलदार कर पांएगे तोड़क कारवाई..??
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग मनपा प्रभाग 160 के क्षेत्र सिद्धिविनायक रहिवासी संघ बालासाहेब देसाई वसाहत समीप होमगार्ड नारी सदन सेवा रोड घाटकोपर (प.)में बिना अनुमती के कलेक्टर के खुले भुखंड पर व्यावसायिक नवनिर्माण को पूर्व भ्रष्ट सहायक अभियंता संजय दूधभाते ने गलत नोटीस दिया था जहा नोटीस देना चाहीए था वहा नोटीस न देकर बगल के ग्राउंड फ्लोर के स्ट्रक्चर को नोटीस देकर शिकायकर्ताओ का दिशाभूल करने का प्रयत्न भी किया गया था। जिसकी शिकायत स्थानिक समाजसेवक सलीम पठाण ने एल विभाग मनपा सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को स्वयं मिलकर अवगत कराया था व सहआयुक्त ने आश्वासन दिया था की मैं उक्त प्रकरण पर स्थलीय निरीक्षण कर उक्त विषय को कलेक्टर को अवगत कराऊंगा व जल्द से जल्द कारवाई का नियोजन करूंगा।
मगर उलट कारवाई को छोडो एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर ने सहा.अभियंता संजय दूधभाते को उक्त प्रभाग से बदली कर उनको एल-1 का वार्ड,156,157 व 158 का प्रभाग दे दिया है और इस प्रभाग मे नवनियुक्त सहाय्यक अभियंता सचिन बेलदार को पदभार सौपा है।
इसलीए स्थानिक समाजसेवक सलीम पठाण ने मनपा उपायुक्त विजिलेन्स विभाग व एंटी करप्शन ब्यूरो से कलेक्टर के खुले भुखंड पर किये गये अवैध नवनिर्माण के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांचं के आदेश दिए जाए और मूलरूप से सहा. अभियंता संजय दूधभाते द्वारा जानबुझकर गलत नोटीस देकर मनपा का दिशाभूल करते हुए आर्थिक वित्तीय करोडो़ रुपये के लाभ के लिए कलेक्टर के खुले भुखंड मे महसूल की नुकसान कराकर अवैध नवनिर्माण को संरक्षण देने के संदर्भ मे भ्रष्टाचार के तहत कठोर कारवाई की जाए ऐसी मांग शिकायकर्ताओ द्वारा की जा रही है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…