महज दस के0 वी0 के विद्युत ट्रांसफार्मर पर दिए 56 उपभोक्ताओं को कनेक्शन : सप्लाई बाधित

मानक से अधिक कनेक्सन देने से नहीं मिल पा रही है वोल्टेज: एसडीओ बोले सीघ्र ही ट्रांसफार्मर के छमता की वृद्धि कर दी जाएगी

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विद्युत विभाग के आला अधिकारी एवं उप खण्ड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी के अपने उपभोक्ता के प्रति उदासीनता का आलम यह है कि गजहड़वा विद्युत उपकेंद्र के रामपुर वैदवली ग्राम में एक ओर जहां 10 केवी के ट्रांसफार्मर पर मानक से अधिक करीब दो गुने से ज्यादा की संख्या में कनेक्शन आवंटित कर दिए गए हैं जिससे की उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज की सप्लाई मिलना एक टेढ़ी खीर बन गई है। जबकि वहीं जनता का यह भी आरोप एवं कहना है कि अधिकारी जन फोन नहीं उठाते हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा फोन नहीं उठाने की शिकायत के बीच ही लगातार लो वोल्टेज सप्लाई की जो शिकायत बनी हुई है। जो कि बामुस्किल ही मिल पा रही है। जबकि वहीं विभाग के द्वारा इस प्रकार से महज 10 केवी के ट्रांसफार्मर से छमता से विपरित जा कर करीब दोगुने की संख्या में महज ही दस के0 वी0 ट्रांसफार्मर से करीब कुल 56 ग्रामीण उपभक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दे दिए गए हैं। जिससे उपभोक्ता को सही वोल्टेज के साथ विद्युत सप्लाई मिल पाना ना संभव है और ना ही मिल पा रहा है। वर्तमान समय में लो वोल्टेज मिलने की समस्या से जूझ रहे लोगों को जब एक मात्र जन समस्या उठाने एवं निराकरण कराने वाले राष्ट्र की परम्परा अखबार एवं भाटपार रानी के तहसील प्रतिनिधि बृजेश मिश्र से आशा भरी नजरों एवं उम्मीद से रामपुर वैदवली के ग्रामीणों द्वारा समस्या को बताया गया जो उन्हें लगातार जनता का समस्या उठाने एवं उसे परिणति तक ले जाने व हल कराए जाने /अंजाम तक पहुंचाने वाले समाज सेवी पत्रकार के रूप में जनता के बीच सुनने को मिला था जिनके खबरों पर अधिकारी जन के संज्ञान लेने तथा समस्या निस्तारण होने की जनता के बीच चर्चा सुन गांव के ही एक युवक द्वारा गांव के लोगों के लाचारी लो वोल्टेज पर आशा भरी उम्मीद के साथ अपनी बात बताई गई तब पत्रकार ने पूछा हम आप के लिए क्या कर सकते हैं। तब युवक ने बताया बजारों में लोग चर्चा कर रहे थे कि इस समस्या को पत्रकार बृजेश मिश्र के द्वारा उठाए जाने पर ही इसका समाधान संभव है। युवक के इस आशा को देखते हुए जब इस संदर्भ में एसडीओ मयंक अग्रवाल भाटपार रानी गज हड़वा विद्युत उप केन्द्र क्षेत्र के त्वरित एवं सहृदय समस्या निवारण करने वाले एसडीओ भाटपार रानी एवं सर्किल के जेई मिथिलेश कुमार से राष्ट्र की परम्परा अखबार प्रतिनिधि पत्रकार बृजेश मिश्र द्वारा जब दूरभाष पर वार्ता की तब दोनों ही अधिकारी जन के द्वारा क्षेत्र के इस वैदवली ग्राम के उपभोक्ताओं को अति शीघ्र ही ट्रांसफार्मर के छमता में वृद्धि कर समस्या से निजात दिलाए जाने की बात का सार्थक आश्वासन पत्रकार को दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

5 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

5 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

6 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

6 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

6 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 hours ago